—Advertisement—

नम आंखों से भक्तों ने मां आदिशक्ति को दी विदाई, विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot October 2, 2025

—Advertisement—

शहपुरा/मानिकपुर। विजयदशमी के अवसर पर शारदीय नवरात्र की पूर्णाहुति के साथ मां आदिशक्ति की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और आस्था के बीच संपन्न हुआ। नौ दिनों तक हुए अनुष्ठान और पूजा-पाठ के बाद जब माता की विदाई की बेला आई तो हर भक्त की आंखें नम हो उठीं।

गुरुवार की शाम शहपुरा, मानिकपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने माता से सुख-समृद्धि और निरोग जीवन की कामना की।

श्रद्धालुओं ने अश्रुपूरित आंखों से माता को विदाई दी और ढोल-नगाड़ों व जयकारों के बीच विसर्जन यात्रा निकाली। विजयदशमी का उत्सव शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।

नम आंखों से भक्तों ने मां आदिशक्ति को दी विदाई, विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब

शहपुरा/मानिकपुर।
विजयदशमी के अवसर पर शारदीय नवरात्र की पूर्णाहुति के साथ मां आदिशक्ति की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और आस्था के बीच संपन्न हुआ। नौ दिनों तक हुए अनुष्ठान और पूजा-पाठ के बाद जब माता की विदाई की बेला आई तो हर भक्त की आंखें नम हो उठीं।

गुरुवार की शाम शहपुरा, मानिकपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने माता से सुख-समृद्धि और निरोग जीवन की कामना की।

श्रद्धालुओं ने अश्रुपूरित आंखों से माता को विदाई दी और ढोल-नगाड़ों व जयकारों के बीच विसर्जन यात्रा निकाली। विजयदशमी का उत्सव शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment