होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डिंडौरी में मौत का मंजर: तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 2 की मौत, 2 गंभीर जबलपुर रेफर

akvlive.in

Published

Dindori News,डिंडौरी न्यूज । जिले में आज अलग अलग 03 सड़क दुर्घटना में 02 लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो लोगों को गंभीर स्थिति में उपचार हेतु जबलपुर रैफर किया गया है। शासन प्रशासन के अपील के बाद भी दोपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाने में लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे मौत जैसी भयानक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

शाहपुर थाना के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर और डूंगरिया के बीच शनिवार दोपहर ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। हंसते-खेलते घर से निकला 33 वर्षीय युवक कुछ ही पलों में मौत की नींद सो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, डूंगरिया निवासी पोसा सिंह परस्ते (33 वर्ष) बाइक से डिंडौरी की ओर जा रहे थे। समय लगभग दोपहर 12:30 बजे, अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। सड़क पर गिरते ही उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसा इतना भीषण था कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमपुर ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर जैसे ही गांव पहुंची, डूंगरिया में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

– गिरवरपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर पेड़ से टकराया, चालक की मौके पर मौत

डिंडौरी। गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिरवरपुर के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान महेंद्र मरावी (40 वर्ष) पिता मोलेराम मरावी निवासी ग्राम गिरवरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महेंद्र मरावी ट्रैक्टर से कहीं जा रहे थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और पेड़ से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

– ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की हालत गम्भीर, जबलपुर रैफर

सिटी कोतवाली कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंचनपुर खाम्हा तिराहा पर शनिवार शाम लगभग 5 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। बाइक और ऑटो की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, कुकर्रामठ निवासी राममिलन राठौर (45) अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ एक महिला भी थी, जिसकी पहचान फिलहाल अज्ञात है। जैसे ही वे खाम्हा तिराहा के पास पहुँचे, सामने से आ रही एक ऑटो से उनकी बाइक टकरा गई।

टक्कर के बाद राममिलन और महिला सड़क पर गिर गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को डिंडौरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुरुष की स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है। वहीं हादसे के बाद ऑटो चालक फरार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि खाम्हा तिराहा अक्सर हादसों का गढ़ बनता जा रहा है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..