—Advertisement—

मैहर में अवैध वसूली करते हुए पकड़ाया नकली पुलिस, ग्रामीणों ने किया असली पुलिस के हवाले

एडीटर: Chetram Rajpoot April 6, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3
मैहर। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। सतना जिले के मैहर क्षेत्र में एक फर्जी पुलिसकर्मी को नागरिकों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी खुद को कोतवाली में पदस्थ बताकर ग्रामीण इलाकों में अवैध वसूली कर रहा था।
स्थानीय लोगों को जब उसकी हरकतों पर शक हुआ, तो उन्होंने पूछताछ की और आखिरकार उसकी पोल खुल गई। पकड़े गए युवक के पास से न तो कोई वैध पहचान पत्र मिला और न ही कोई पुलिस संबंधित दस्तावेज।
इस घटना के सामने आने के बाद प्रदेश के गृह मंत्री की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे प्रदेश में कानून व्यवस्था की गिरती हालत का उदाहरण बताया है। ग्रामीणों ने अवैध वसूली ककर रहे फर्जी पुलिस को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जिसको लेकर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आधिकारिक सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी—
“है भगवान !!
इस प्रदेश को एक नाकारा गृह मंत्री के राज में और क्या-क्या देखना पड़ेगा? क्या अब प्रदेश में पर्चियों पर पुलिस बनाई जा रही है?”

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment