होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

TI राजकुमार कुंसारिया पर दुष्कर्म का केस दर्ज, शादी का झांसा देकर चार साल तक शोषण का आरोप

akvlive.in

Published

भोपाल । झाबुआ जिले में तैनात पुलिस निरीक्षक राजकुमार कुंसारिया के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। 32 वर्षीय होटल संचालिका ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि 2019 में नशीली दवा देकर पहली बार दुष्कर्म किया गया, फिर शादी का झांसा देकर 2023 तक शारीरिक शोषण किया गया।
TI पर लगे गंभीर आरोपी
– 2019: पीड़िता के मुताबिक, 23 अगस्त 2019 को अपने जन्मदिन के बहाने आरोपी ने उसे घर बुलाया और कहा कि वह काफी थकी हुई लग रही है, एक टेबलेट लेने से आराम मिलेगा। गोली खाने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया।
– 2019-2023: जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए रखे।
– मार्च 2023: आरोपी का ट्रांसफर झाबुआ हो गया, इसके बाद उसने मिलना-जुलना बंद कर दिया और शादी से इनकार कर दिया।
– 2022-2024: पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगातार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
– अप्रैल 2024: भोपाल महिला थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
महिला थाना में FIR दर्ज
महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। टीआई राजकुमार कुंसारिया झाबुआ ट्रैफिक पुलिस में तैनात हैं और इससे पहले अयोध्या नगर थाने में प्रभारी रह चुके हैं। अब देखना होगा कि पीड़िता को न्याय मिल पाता है या यह मामला भी रसूख और दबाव में दबा दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..