होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ का आगाज, डिंडौरी में जनप्रतिनिधियों और पुलिस ने संभाली जागरूकता की कमान

akvlive.in

Published

– 25 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम, नशामुक्ति रथ को दिखाई गई हरी झंडी; जनप्रतिनिधियों, पुलिस-प्रशासन और विद्यार्थियों ने निकाली विशाल रैली

डिंडौरी न्यूज | मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार डिंडौरी जिले में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” का बुधवार को भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पुलिस-प्रशासन, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। अभियान के माध्यम से समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त डिंडौरी बनाने का संकल्प लिया गया।

जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने उपस्थित जनसमुदाय को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ परिवार, समाज और नई पीढ़ी को भी नशे की बुराइयों से बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है और यह अभियान तभी सफल होगा जब इसे जनआंदोलन का स्वरूप मिलेगा।

कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, विधायक ओमकार सिंह मरकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

– निकली विशाल नशामुक्ति जागरूकता रैली

शपथ ग्रहण के बाद नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, पुलिस बल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान हाथों में जागरूकता संदेशों वाली तख्तियां लेकर प्रतिभागियों ने लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और नशे के विरुद्ध सकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास किया।

– नशामुक्ति जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

अभियान के तहत प्रभारी मंत्री, सांसद और विधायकों ने संयुक्त रूप से नशामुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ आगामी दिनों में जिले के विभिन्न गांवों और नगरीय क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी देगा। साथ ही लोगों को नशा छोड़ने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश देगा

– पहले दिन 25 स्थानों पर कार्यक्रम, 3,570 लोग हुए जागरूक

अभियान के पहले ही दिन जिले के सभी थाना एवं चौकियों के माध्यम से 25 अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित इन कार्यक्रमों में पुलिस, प्रशासन, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इन आयोजनों के माध्यम से करीब 3,570 नागरिकों एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, कानूनी पहलुओं और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

– पुलिस की अपील—नशामुक्त डिंडौरी बनाने में दें सहयोग

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा धमेन्द्र सिंह, एसडीओपी सतीष द्विवेदी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें, अपने परिवार और समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें तथा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से जनआंदोलन बनाकर स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त डिंडौरी के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें