– गोपालपुर के विशेष पिछड़ी जनजाति बालक एवं बालिका छात्रावास पहुंचे जिला पंचायत सीईओ, विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
डिंडौरी न्यूज।मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर 2026 के तहत जिले में शासकीय संस्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति परखने के क्रम में सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी ने विकासखंड करंजिया की ग्राम पंचायत गोपालपुर स्थित बालक एवं बालिका छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह विशेष पिछड़ी जनजाति बालक छात्रावास एवं वीरांगना रानी दुर्गावती विशेष पिछड़ी जनजाति बालिका छात्रावास पहुंचकर वहां विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध आवासीय सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावासों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
सीईओ जिला पंचायत ने छात्रावासों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा छात्रावासों की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के संबंध में निर्देशित किया। मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर के तहत किए जा रहे इस निरीक्षण को छात्रावासों की व्यवस्थाओं के बेहतर संचालन और विद्यार्थियों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान वनमंडलाधिकारी अशोक सोलंकी, एसडीएम बजाग पुष्पेंद्र अहके सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



