होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

समय-सीमा की बैठक संपन्न : सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर नोटिस और कार्रवाई के निर्देश

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

          कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण को जिम्मेदारी के साथ निराकरण करें ताकि संबंधित को लाभ मिल सके और जिन विभागों के द्वारा सीएम हेल्पलाइन अटैंड नहीं किया गया उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिन विभागों में हितग्राही बार-बार सीएम हेल्पलाइन लगा रहे हैं उन विभागों के अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी।

   कलेक्टर ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकासखंड अमरपुर के जनपद पंचायत मैदान में जनसुनवाई चौपाल लगाकर आम जनता की स्थानीय समस्याओं का तुरंत निराकरण किया जाए। जिसमें विकासखंड स्तरीय अधिकारी, सीईओ जिला पंचायत, सहायक संचालक कृषि, सहायक संचालक पशुपालन एवं संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। यह कैंप सुबह 11.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक संचालित होगा। जिसमें सभी विभागों के समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। शेष समस्याओं का समय देकर निराकरण किया जाए।

      खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए की आगामी समय में ऐसे उपार्जन केंद्र या खरीदी केंद्र बनाये जाएंगे जहां पर सामग्री रखने की पर्याप्त व्यवस्था हो। जहां उपार्जन केंद्र पर आने वाले सामग्री को जमीन की वजह फर्स पर रखने की व्यवस्था हों। जहां पर बरसात का पानी न पहुंच सके।

             कलेक्टर ने आबकारी अधिकारी को अवैध रूप से बिक्री होने वाले मादक पदार्थों को रोकने के लिए विकासखंड स्तर पर जांच करने के निर्देश दिए। जल गंगा संर्वधन अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने 30 जून तक संबंधित अधिकारीयों को संपूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

           कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की आंगनवाडी, विद्यालय, शासकीय भवनों एवं सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने घरों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग लगायें और पाइपलाइन जमीन के अंदर छोडे और गढढे में रेत भरें ताकि घर का पानी जमीन में जाये और वाटर लेवल बना रहे। जिससे गांव का पानी गांव में और शहर का पानी शहर में बना रहे। सभी अधिकारी कर्मचारी अपने घर के पास खडे होकर जिओ टैग फोटो ले और कार्यालय में जमा करें। इस प्रकार के संरक्षण से आने वाली पीढी को पानी से राहत मिलेगी।

         कलेक्टर ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए की जिले की विभिन्न सडको पर चल रही बसों की नियमित जांच की जाए ताकि बिना परिमिट के चल रही गाडियों पर चालानी कार्यवाही की जाए।

           इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम बजाग सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेन्द्र कुमार जाटव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री रविशंकर, कोषालय अधिकारी श्री डीएन हजारिया, लोक निमार्ण विभाग यंत्री श्री मोहित धुर्वे सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..