—Advertisement—

गणेशपुर पंचायत के सरपंच-सचिवों को नोटिस, 5 नवंबर को धारा 89 के प्रकरण में होगी सुनवाई

एडीटर: Chetram Rajpoot October 26, 2026

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

– 5 नवंबर को दोपहर 3 बजे निर्धारित की गई सुनवाई, जवाब सहित उपस्थित रहने के निर्देश

डिंडौरी न्यूज। मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विहित प्राधिकारी (पंचायत), जिला पंचायत डिण्डौरी द्वारा ग्राम पंचायत गणेशपुर, जनपद पंचायत डिण्डौरी के सरपंच श्री अमर सिंह पट्टा, तत्कालीन सचिव श्री कन्हैयालाल यादव एवं प्रभारी सचिव श्री भगवत यादव को सुनवाई के लिए उपस्थित होने के संबंध में सूचना पत्र जारी किया गया है।

       जारी पत्र के अनुसार, संबंधित सरपंच एवं सचिवों के विरुद्ध धारा 89 के अंतर्गत पंजीकृत प्रकरण क्रमांक 437/2026 में सुनवाई के लिए 5 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे का समय निर्धारित किया गया है। संबंधितों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर न्यायालय में अपना जवाब प्रस्तुत करते हुए अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment