होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

टीईटी और वेतनमान पर बड़ा फैसला! डीपीआई बैठक में शिक्षकों को मिली बड़ी राहत के संकेत

akvlive.in

Published

– शिक्षकों-कर्मचारियों के मुद्दों पर बनी सहमति

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत आयुक्त लोक शिक्षण (डीपीआई) के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शिक्षकों एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए कई अहम निर्णयों पर सहमति बनी।

बैठक में आयुक्त अभिषेक सिंह के साथ श्री के.के. द्विवेदी, सुश्री कामना आचार्य, श्री धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कर्मचारी संगठनों ने शिक्षकों की समस्याओं, विशेषकर टीईटी परीक्षा, वेतनवृद्धि और समयमान वेतनमान से जुड़े मामलों को प्रमुखता से रखा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षकों की टीईटी परीक्षा को लेकर शीघ्र ही एक स्पष्ट एवं व्यवस्थित आदेश जारी किया जाएगा, जिसमें यह तय किया जाएगा कि किन शिक्षकों के लिए परीक्षा अनिवार्य होगी और किन्हें नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित प्रकरण पर शासकीय अधिवक्ता से अभिमत प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है।

इसके अलावा, पात्र शिक्षकों को वेतनवृद्धि एवं समयमान वेतनमान का लाभ शीघ्र दिलाने के निर्देश दिए गए। विभाग ने आश्वस्त किया कि संबंधित प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर आदेश जारी किए जाएंगे।

टीईटी परीक्षा के संदर्भ में यह भी तय किया गया कि यदि न्यायालय द्वारा परीक्षा संबंधी निर्देश यथावत रहते हैं, तो शिक्षकों के लिए तहसील एवं विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण एवं सिलेबस आधारित मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में डीपीआई स्तर पर जल्द ही एक परामर्शदात्री बैठक आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया, जिसमें लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु व्यापक चर्चा की जाएगी। विभाग ने उम्मीद जताई कि इन निर्णयों के क्रियान्वयन से शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान संभव होगा।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..