—Advertisement—

फ्लिपकार्ट के हब इंचार्ज पर 16 लाख रुपये के गबन का आरोप, एफआईआर दर्ज होते ही हुआ फरार

एडीटर: Chetram Rajpoot November 26, 2026

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

– कैश ऑन डिलीवरी से ग्राहकों से वसूली गई रकम कंपनी के खाते में जमा नहीं करने का मामला

– हिसाब-किताब में गड़बड़ी सामने आने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने कराई जांच

WhatsApp

डिंडौरी। जिले में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट के भीतर लाखों रुपये की कथित वित्तीय हेराफेरी का मामला सामने आया है। कंपनी के हब इंचार्ज ऋतुराज सिंह पर करीब 16 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है। आरोप है कि हब इंचार्ज ने ग्राहकों से कैश ऑन डिलीवरी (सीओडी) के माध्यम से वसूली गई रकम कंपनी के खाते में जमा नहीं की और इस राशि का हिसाब भी कंपनी को नहीं दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्लिपकार्ट के डिंडौरी हब में कैश ऑन डिलीवरी के जरिए ग्राहकों से लगातार भुगतान प्राप्त किया जा रहा था। नियमानुसार ग्राहकों से वसूली गई राशि कंपनी के खाते में जमा कर उसका हिसाब प्रस्तुत किया जाना था। लेकिन आरोप है कि संबंधित हब इंचार्ज द्वारा लंबे समय तक वसूली गई रकम कंपनी के खाते में जमा नहीं कराई गई। धीरे-धीरे बकाया राशि बढ़कर करीब 16 लाख रुपये तक पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि जब कंपनी के हिसाब-किताब में लगातार अंतर सामने आने लगा और वसूली गई रकम का मिलान नहीं हो पाया, तब कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले में संदेह हुआ। इसके बाद आंतरिक स्तर पर जांच कराई गई, जिसमें कथित तौर पर वित्तीय अनियमितता सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कंपनी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

WhatsApp

कंपनी के एक कर्मचारी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने हब इंचार्ज ऋतुराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि पुलिस में मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

– कंपनी की रकम कहां गई, जांच में सामने आएगा खुलासा

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि ग्राहकों से कैश ऑन डिलीवरी के जरिए प्राप्त की गई करीब 16 लाख रुपये की राशि आखिर कहां गई। कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड, कैश कलेक्शन और जमा राशि का मिलान करने के साथ पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। जांच के बाद ही कथित गबन की वास्तविक राशि और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment