– सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संवैधानिक मूल्यों,लोकतांत्रिक आदर्शों और संविधान के मूल सिद्धांतों के पालन का लिया संकल्प
डिंडौरी। 76वें संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) दिव्यांशु चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों के पालन की शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों, लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करने तथा अपने दायित्वों के निर्वहन में संवैधानिक मर्यादाओं और सिद्धांतों के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प लिया गया।
संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की महत्ता और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराया गया। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर अक्षय डिगरसे, डिप्टी कलेक्टर प्रियांशी जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



