—Advertisement—

डिंडौरी में अवैध शराब पर कार्रवाई : 101 लीटर अंग्रेजी शराब समेत कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 10, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज । जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मध्यरात्रि कार्रवाई करते हुए 101 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब, एक बलेनो कार सहित कुल करीब 12.26 लाख रुपये की सामग्री जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी सतीश द्विवेदी के नेतृत्व में जिलेभर में अवैध नशे के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में 9 और 10 अप्रैल की दरम्यानी रात को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जबलपुर रोड से एक सिल्वर रंग की बलेनो कार में भारी मात्रा में अवैध शराब डिंडौरी लाई जा रही है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मस्जिद मोहल्ला क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी के दौरान कार से 12 पेटियों में रखी 101.880 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से आरोपी अर्पित चौकसे (21 वर्ष), निवासी ग्राम कछराटोला थाना करनपठार को गिरफ्तार किया गया।

– 12 लाख रुपए कीमती सामग्री जप्त

बलेनो कार (कीमत लगभग ₹10 लाख),दो मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹1.30 लाख) नगद ₹1,700,12 पेटी अंग्रेजी शराब (कीमत लगभग ₹94,888), जप्त की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी से शराब के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है, जिससे अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों का खुलासा होने की संभावना है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्व में पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डिंडौरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को सफल बनाया जा सके।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment