—Advertisement—

 तेंदुए की खाल मिलने से हड़कंप, वन विभाग ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

एडीटर: Chetram Rajpoot November 24, 2026

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

 – मुखबिर की सूचना पर शहपुरा वन विभाग की टीम ने घर में दी दबिश, तलाशी के दौरान खाल के साथ शिकार के उपकरण भी किए जब्त

डिंडौरी। जिले के शहपुरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गपैया में वन्यजीव के शिकार से जुड़ा मामला सामने आया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शहपुरा वन विभाग की टीम ने गांव में दबिश देकर एक व्यक्ति के घर की तलाशी ली। इस दौरान घर के अंदर से तेंदुए की खाल बरामद की गई। वन विभाग की टीम ने मौके से आरोपी नन्नू सिंह परस्ते को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग को मुखबिर के माध्यम से ग्राम गपैया निवासी नन्नू सिंह परस्ते के घर में तेंदुए की खाल होने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए शहपुरा वन विभाग की टीम ने संबंधित स्थान पर दबिश दी। घर की तलाशी के दौरान टीम को तेंदुए की खाल मिली। इसके साथ ही शिकार में उपयोग किए जाने वाले उपकरण भी बरामद कर जब्त किए गए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बरामद तेंदुए की खाल लगभग एक वर्ष पुरानी बताई जा रही है। वहीं, जिस तेंदुए की यह खाल होने की जानकारी सामने आई है, उसकी उम्र लगभग दो से तीन वर्ष आंकी जा रही है। हालांकि, मामले से जुड़े तथ्यों की पुष्टि और खाल के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए वन विभाग द्वारा जांच की जा रही है।

वन विभाग ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। अब विभाग की जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि तेंदुए की मौत किन परिस्थितियों में हुई थी तथा वन्यजीव के शिकार में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

ग्राम गपैया में तेंदुए की खाल बरामद होने की घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर निगरानी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल वन विभाग मामले की विस्तृत जांच में जुटा है।

WhatsApp

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment