—Advertisement—

घर के आंगन में खड़ी पोस्टमैन की बाइक को लगाई आग, धू-धू कर जली मोटरसाइकिल; एससी-एसटी एक्ट में FIR 

एडीटर: Chetram Rajpoot November 12, 2026

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

– पोस्टमैन कैलाश झारिया ने गांव के ही शंकर पांडे पर आगजनी का लगाया आरोप, पीड़ित की शिकायत पर शहपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

डिंडौरी न्यूज । शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मानिकपुर में घर के आंगन में खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया और बाइक धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई।

WhatsApp

मामले में पीड़ित पोस्टमैन कैलाश झारिया ने गांव के ही शंकर पांडे पर मोटरसाइकिल में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, घटना कल देर रात करीब साढ़े आठ बजे की है। आरोप है कि शंकर पांडे उनके घर में घुसा और आंगन में खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगाकर मौके से फरार हो गया। आगजनी की घटना से पीड़ित को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

घटना के बाद कैलाश झारिया ने शहपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी शंकर पांडे के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 326(F), 341(4) सहित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगजनी की घटना के पीछे की परिस्थितियों और आरोपी की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

WhatsApp

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment