—Advertisement—

राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में निर्णायकों के फैसले पर उठे सवाल, सागर संभाग के खिलाड़ियों ने दर्ज कराई लिखित आपत्ति

एडीटर: Chetram Rajpoot November 24, 2026

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

– सांदीपनि विद्यालय नरिया में आयोजित कुमिते मुकाबले में निर्णय को बताया नियमों के विपरीत, वीडियो रिकॉर्डिंग की निष्पक्ष समीक्षा कर उचित कार्रवाई की मांग

डिंडौरी न्यूज। सांदीपनि विद्यालय नरिया में आयोजित 70वीं शालेय राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता के दौरान निर्णायकों के फैसले को लेकर विवाद सामने आया है। कराते कुमिते मुकाबले में दिए गए निर्णय पर सवाल उठाते हुए सागर संभाग के प्रतिभागियों ने मुख्य निर्णायक अधिकारी एवं प्रतियोगिता आयोजन समिति के समक्ष आधिकारिक रूप से लिखित आपत्ति दर्ज कराई है। प्रतिभागियों ने मुकाबले के दौरान निर्णायकों द्वारा किए गए निर्णय की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की समीक्षा करने की मांग की है।

WhatsApp

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता के अंतर्गत सागर संभाग की खिलाड़ी अंशिका निगम एवं भोपाल संभाग की खिलाड़ी कियारा अग्रवाल के बीच कुमिते मुकाबला आयोजित हुआ था। इस मुकाबले के दौरान निर्णायकों द्वारा दिए गए निर्णय को लेकर सागर संभाग के प्रतिभागियों ने असहमति जताई। उनका आरोप है कि मुकाबले के दौरान कुछ ऐसी परिस्थितियां निर्मित हुईं, जिनमें कराते के निर्धारित नियमों के अनुरूप निष्पक्ष निर्णय नहीं लिया गया।

इसी को लेकर सागर संभाग के प्रतिभागियों ने मुख्य निर्णायक अधिकारी एवं कराते प्रतियोगिता आयोजन समिति के समक्ष लिखित आपत्ति प्रस्तुत की है। आपत्ति पत्र में संबंधित मुकाबले के निर्णय की समीक्षा करने के साथ ही उपलब्ध वीडियो रिकॉर्डिंग का अवलोकन कर वास्तविक स्थिति का निष्पक्ष परीक्षण किए जाने की मांग की गई है।

प्रतिभागियों का कहना है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और परिणाम का निर्धारण निर्धारित खेल नियमों एवं निष्पक्ष निर्णयन के आधार पर होना चाहिए। ऐसे में यदि किसी मुकाबले के निर्णय पर सवाल उठते हैं, तो उसकी पारदर्शी समीक्षा आवश्यक है, ताकि खिलाड़ियों के साथ न्याय सुनिश्चित हो सके।

सागर संभाग के प्रतिभागियों ने मुख्य निर्णायक अधिकारी और आयोजन समिति से मांग की है कि संबंधित मुकाबले की वीडियो रिकॉर्डिंग एवं निर्णायकों के निर्णय की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए तथा कराते प्रतियोगिता के निर्धारित नियमों के अनुरूप उचित निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

WhatsApp

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में निर्णायकों के फैसले पर लिखित आपत्ति दर्ज होने के बाद अब आयोजन समिति और मुख्य निर्णायक अधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है।

इनका कहना है,,,

आपत्तिकर्ता खिलाड़ी द्वारा निर्धारित शुल्क एवं समय में आपत्ति दर्ज नहीं कराया गया था, मुकाबले का निर्णय समय पर जारी किया जा चुका है।

पी.एस राजपूत, मुख्य निर्णायक आयोजन समिति

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment