—Advertisement—

होम /

SDM कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 18, 2026

—Advertisement—

Mandla News, मंडला न्यूज़ । जिले के निवास स्थित एसडीएम कार्यालय में आज लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए पदस्थ लिपिक काशी राम मरावी को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई की सूचना लगते ही राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित गेंद लाल सर्वटे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता मूलचंद का नाम खसरे में त्रुटिवश फूलचंद दर्ज हो गया था। नाम सुधार की प्रक्रिया के लिए जब वह एसडीएम कार्यालय पहुंचा तो संबंधित लिपिक ने सुधार के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। बाद में सौदा 8 हजार रुपये में तय हुआ।

बताया जा रहा है कि रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये देते समय लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी लिपिक को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई देर शाम तक जारी रही और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, एसडीएम कार्यालय में लंबे समय से लेन-देन कर किसानों और आम नागरिकों से अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस कार्रवाई को प्रशासनिक तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही माना जा रहा है। लोकायुक्त टीम द्वारा प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment