—Advertisement—

Dindori News: 12वीं की बोर्ड परीक्षा केंद्रों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

एडीटर: Chetram Rajpoot February 18, 2026

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

डिंडौरी न्यूज। कक्षा 12वीं की रसायन शास्त्र, इतिहास, एपीसी एवं व्यवसायिक अध्ययन विषयों की बोर्ड परीक्षा जिले के सभी 65 परीक्षा केंद्रों में सुचारू रूप से एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

जिले में कुल 6492 छात्र-छात्राएं परीक्षा हेतु सम्मिलित थे, जिनमें से 6327 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 165 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं तथा सुरक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों का जायजा लिया तथा केंद्राध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

कलेक्टर ने परीक्षा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को शेष परीक्षाएं भी इसी प्रकार सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment