होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डिंडौरी में कलेक्टर ने जैन मुनि से की सौजन्य भेंट

akvlive.in

Published

– जिले के सर्वागीण विकास कार्यों पर लिए सुझाव

डिंडौरी न्यूज। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने आज जैन धर्मशाला डिंडौरी पहुंचकर जैन समुदाय के महान संत एवं भावना योग प्रणेता प्रमाण सागर महाराज से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने महाराज श्री के प्रवचन स्थल पर उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा जिले में संचालित विकास कार्यों एवं भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

भेंट के दौरान कलेक्टर ने शिक्षा] स्वास्थ्य] महिला सशक्तिकरण] पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन और सुझाव लिए। इस अवसर पर प्रमाण सागर महाराज ने नैतिक मूल्यों , जनभागीदारी और सेवा भावना के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से ही जिले को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।

कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने कहा कि जिला प्रशासन समाज के सभी वर्गों के सहयोग से समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। संतों के मार्गदर्शन से समाज में जागरूकता और सद्भाव का वातावरण निर्मित होता है] जो विकास की मजबूत आधारशिला है।

वहीं महाराज श्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि अधिकारी सदैव बेहतर कार्य करने का प्रयास करते हैं और पूरी निष्ठा से जनता को लाभान्वित करने में जुटे रहते हैं, किन्तु पूर्णता की गारंटी कोई नहीं दे सकता। इसलिए निरंतर सुधार और सेवा भावना के साथ कार्य करना ही सच्ची प्रगति का मार्ग है।

इस अवसर पर जैन समाज के पदाधिकारी सी.ए. रितेश जैन,एडवोकेट सम्यक जैन पार्षद रितेश जैन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..