—Advertisement—

पवित्रा खैरवार ने कृषि संकाय में हासिल की 91.4 प्रतिशत 

एडीटर: Chetram Rajpoot May 7, 2025

—Advertisement—

Contact on WhatsApp
– गुरुजनों के साथ परिवार को दिया सफलता का श्रेय

मण्डला न्यूज। जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम पंचायत बड़ी खैरी वार्ड क्रमांक 3 में रहने वाले पी .डी.खैरवार के छोटे भ्राता मानिक खैरवार की सुपुत्री पवित्रा खैरवार ने एम पी बोर्ड की हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 12 वी कृषि संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ 500 में से 457 अंक यानी 91.4% प्राप्त करने में श्रेय गुरुजनों के साथ अपने शिक्षित और संयुक्त परिवार में रहने वाले सभी सदस्यों को भी दिया है। इनकी इस शानदार सफलता ने खैरवार परिवार, विद्यालय परिवार सहित बड़ी खैरी पंचायत क्षेत्र का भी मान बढ़ाया है।
सामान्य और शिक्षित संयुक्त परिवार की सदस्य पवित्रा की माता रोशनी खैरवार लंबे समय से वार्ड पंच व पिता मानिक खैरवार एक सामान्य समाजसेवी हैं। जिन्होंने अपनी बेटी की इस असाधारण उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए पवित्रा के विद्यालय जगन्नाथ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला के समस्त स्टाफ और शुभचिंतकों का आभार जताया है।इस सफलता पर सभी हितैषियों और शुभचिंतकों ने पवित्रा को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment