– विभिन्न नगर परिषदों में नई पदस्थापना आदेश जारी
भोपाल न्यूज। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा दिनांक 17 फरवरी 2026 को आदेश जारी कर राज्य सेवा परीक्षा वर्ष-2023 के माध्यम से चयनित 16 अभ्यर्थियों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ‘ग’ श्रेणी के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर द्वारा चयनित उम्मीदवारों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर सातवें वेतनमान (36200-114800, लेवल-9) में की गई है। जारी आदेश के अनुसार चयनित अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नियुक्ति प्रभावशील होगी तथा उन्हें उनके नाम के समक्ष अंकित नगर परिषदों/नगर पालिका परिषदों में पदस्थ किया गया है।
इन अधिकारियों की हुई पदस्थापना
अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से चयनित अभ्यर्थियों को भी संबंधित निकायों में नियुक्त किया गया है, जिससे सामाजिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हुआ है।
प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम
राज्य शासन के इस निर्णय से नगरीय निकायों में प्रशासनिक मजबूती आएगी और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से रिक्त पदों के कारण प्रभावित हो रहे कार्यों को अब गति मिल सकेगी। आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है।







