—Advertisement—

होम /

महाशिवरात्रि पर सेवा की मिसाल: अमरपुर के चोखेलाल धुर्वे ने छठवीं बार किया रक्तदान

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 15, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी। पवित्र पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर जहां श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में लीन रहे, वहीं अमरपुर निवासी 32 वर्षीय चोखेलाल धुर्वे ने मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए छठवीं बार रक्तदान किया। बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले चोखेलाल धुर्वे प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रक्तदान कर समाज को सेवा और परोपकार का संदेश देते हैं।

चोखेलाल धुर्वे का मानना है कि महाशिवरात्रि केवल पूजा-अर्चना का ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का भी पर्व है। उन्होंने बताया कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है और इससे बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं। उनकी इस प्रेरणादायक पहल से क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि चोखेलाल धुर्वे केवल समाजसेवा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे एक कुशल मार्शल आर्ट प्रशिक्षक भी हैं। वे स्कूल-स्कूल जाकर बच्चों को आत्मरक्षा के दांव-पेंच सिखाते हैं और विशेष रूप से बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित करते हैं। वे ब्लैक बेल्ट धारक हैं और वर्षों से निःस्वार्थ भाव से प्रशिक्षण दे रहे हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment