होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डिंडौरी में कबड्डी का महाकुंभ: 52 टीमें ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी दमखम

akvlive.in

Published

डिंडौरी। जिले में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत शासन की राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) योजना अंतर्गत नवाचार के रूप में कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डिंडौरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह प्रतियोगिताएं क्लस्टर, विकासखंड एवं जिला स्तर पर संपन्न होंगी।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर प्रियांशी जैन को नियुक्त किया गया है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक (सर्व शिक्षा अभियान) को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रतियोगिता 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बालक वर्ग के लिए आयोजित की जा रही है।

– प्रतियोगिता की तिथियां

क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता: 16 से 20 फरवरी 2026, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता: 21 से 22 फरवरी को होगी, विकासखंड स्तर से चयनित टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

– विजेट टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार घोषित किए गए हैं— प्रथम पुरस्कार: ₹21,000

द्वितीय पुरस्कार: ₹11,000

तृतीय पुरस्कार: ₹5,100

सांत्वना पुरस्कार: ₹1,100

– विकासखंडवार टीमों की भागीदारी

विकासखंड शहपुरा – कुल 8 टीमें (शहपुरा, बिछिया, अमेरा, मानिकपुर, कोहनी देवरी ढह, कछारी, बड़गांव, कस्तूर पिपरिया)। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता 17 फरवरी 2026 को रानी दुर्गावती स्टेडियम में आयोजित होगी।

विकासखंड करंजिया – कुल 7 टीमें (करंजिया, मुसामुंडी, रुषा, मेढ़ाखार, गोरखपुर, झांकी, गोपालपुर)। प्रतियोगिता 18 फरवरी 2026 को उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान करंजिया में होगी।

विकासखंड डिंडौरी – कुल 10 टीमें (प्राचीन डिंडोरी, कूड़ा, धूर्रा, नेवसा, शाहपुर, अझवार जामगांव, विक्रमपुर, कन्या विक्रमपुर, रयपुरा)। प्रतियोगिता 18 फरवरी 2026 को कन्या शिक्षा परिसर डिंडोरी में आयोजित होगी।

विकासखंड बजाग – कुल 7 टीमें (खरहगना, सागर टोला, बजाग, गाड़ासरई, कन्या बजाग, चाड़ा, लालपुर)। प्रतियोगिता 18 फरवरी 2026 को उत्कृष्ट विद्यालय बजाग में होगी।

विकासखंड समनापुर – कुल 6 टीमें (खुड़िया, मझगांव, समनापुर, गौरा कन्हरी, कुकर्रामठ, बम्हनी)। प्रतियोगिता 17 फरवरी 2026 को उत्कृष्ट विद्यालय मैदान समनापुर में होगी।

विकासखंड अमरपुर – कुल 7 टीमें (अमरपुर, कामको मोहनिया, निघोरी, सिधौली, कमरा सोडा, कन्या अमरपुर)। प्रतियोगिता 18 फरवरी 2026 को संदीपनी विद्यालय अमरपुर में आयोजित होगी।

विकासखंड मेहंदवानी – कुल 6 टीमें (मेहदबानी, सागर टोला, कनेरी, चौबीस, राई, कठौतिया)। प्रतियोगिता 18 फरवरी 2026 को उत्कृष्ट विद्यालय मेहदबानी में आयोजित होगी।

विकासखंड नोडल अधिकारियों द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कबड्डी खेल विधा के विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई गई है तथा मैदान, निर्णायक, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। जिले में पारंपरिक खेल कबड्डी के इस आयोजन से न केवल ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, बल्कि युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भी विकास होगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..