—Advertisement—

होम /

डेढ़ महीने से गायब पंचायत सचिव को ढूंढने ग्रामीणों का नायब तरीका, पोस्टर जारी कर किया अपील

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 15, 2026

—Advertisement—

 – पंचायत भवन में लगाया”लापता सचिव ” का पोस्टर किया चस्पा

डिंडौरी। जिले के जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत खरगहना में पंचायत सचिव की लंबी अनुपस्थिति से प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई है। हालात से नाराज़ सरपंच, पंच और ग्रामीणों ने पंचायत भवन में सूचना चस्पा कर सवाल उठाया है कि “सचिव आखिर हैं कहाँ?”

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत खरगहना के सचिव गोवर्धन मरावी बीते लगभग डेढ़ महीने से बिना सूचना के अनुपस्थित हैं। सचिव की मनमानीपूर्ण गैरहाजिरी के चलते ग्राम पंचायत के नियमित कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन योजनाओं सहित अन्य शासकीय कार्य ठप पड़े हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हालात से तंग आकर सरपंच, पंचों और ग्रामीणों ने पंचायत भवन की दीवारों पर “लापता सचिव” के पोस्टर चस्पा कर विरोध दर्ज कराया। पोस्टरों के माध्यम से प्रशासन से तत्काल सचिव की उपस्थिति या वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि सचिव की अनुपस्थिति को लेकर जनपद स्तर पर शिकायत, जनसुनवाई में आवेदन और पंचायत प्रस्ताव के माध्यम से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतों की फाइलें कार्यालयों के चक्कर काटती रहीं, पर समस्या जस की तस बनी हुई है।

पंचायत कार्यालय खुला होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी के नदारद रहने से कामकाज लगभग ठप है। ग्रामीणों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र ही सचिव की पदस्थापना या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, तो वे सामूहिक रूप से जनपद पंचायत कार्यालय एवं कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे।

Dindori Today News

Dindori Breking News

Dindori live News

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment