होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम अंतर्गत डिंडौरी में क्रेता-विक्रेता बैठक आयोजित

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज । बोरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया (BISA) के जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), डिंडौरी में क्रेता-विक्रेता बैठक (Buyer–Seller Meet) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपज के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना, मंडी व्यापारियों से सीधे संवाद स्थापित करना तथा किसानों को डायरेक्ट मार्केट से जोड़ना रहा।

बैठक के दौरान मंडी व्यापारियों एवं किसानों के बीच खुली चर्चा हुई। किसानों ने फसल विक्रय में आने वाली समस्याओं, उचित मूल्य निर्धारण, परिवहन व्यवस्था तथा गुणवत्ता संबंधी मुद्दों को साझा किया। वहीं व्यापारियों ने भी अपनी आवश्यकताएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए, जिससे दोनों पक्षों के बीच बेहतर समन्वय और समझ विकसित हुई। कार्यक्रम में किसानों को जलवायु अनुकूल बीज, उन्नत तकनीक एवं मजबूत बाजार लिंकेज उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी, कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. के.के. देशमुख, BISA जबलपुर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. पंकज कुमार, आत्मा परियोजना सहायक संचालक नेहा धुरिया, मंडी सहायक सचिव प्रीति झारिया, सहायक कृषि अभियंता पामेश भगत, KVK वैज्ञानिक डॉ. पी.एल. अम्बुलकर, BISA तकनीकी अधिकारी चंदन कुमार एवं मनीष भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।

BISA के प्रतिनिधियों ने जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने हेतु अनुकूल कृषि पद्धतियों, आधुनिक तकनीकों एवं टिकाऊ खेती के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मध्यप्रदेश शासन द्वारा घोषित किसान कल्याण वर्ष 2026 के संदर्भ में भी चर्चा की गई।

प्रतिभागी किसानों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें सीधे खरीदारों से जुड़ने का अवसर मिला, जिससे उनकी आय में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी। यह बैठक जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने तथा किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें