—Advertisement—

MP News:मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 14, 2026

—Advertisement—

– कई विभागों में नई जिम्मेदारियां, देर रात आदेश जारी..

भोपाल न्यूज । मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को राज्य में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 11 अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की कमान दी गई है।

अशोक बर्णवाल को राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया

1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री अशोक बर्णवाल को अध्यक्ष, राजस्व मंडल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग सहित पर्यावरण विभाग और खाद्य सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

संदीप यादव को वन विभाग की जिम्मेदारी

2000 बैच के आईएएस श्री संदीप यादव को प्रमुख सचिव, वन विभाग बनाया गया है। साथ ही उन्हें प्रवासी भारतीय विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव

2009 बैच के आईएएस श्री अजय गुप्ता को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर नियुक्त किया गया है।

उनके कार्यभार ग्रहण करने पर वर्तमान में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अधिकारी को इस दायित्व से मुक्त किया जाएगा।

परिवहन और जनसंपर्क विभाग में नई नियुक्ति

2009 बैच के आईएएस श्री मनीष सिंह को आयुक्त, जनसंपर्क मध्यप्रदेश, भोपाल तथा सचिव, परिवहन विभाग और प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का दायित्व सौंपा गया है।

सहकारिता और आबकारी विभाग में परिवर्तन

2010 बैच के आईएएस श्री अभिजीत अग्रवाल को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ, भोपाल बनाया गया है। वहीं श्री दीपक कुमार सक्सेना को आबकारी आयुक्त, मध्यप्रदेश, ग्वालियर पदस्थ किया गया है।

कृषि, राजभवन और पंचायत में तबादले

2011 बैच के श्री उमाशंकर भार्गव को संचालक, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, भोपाल नियुक्त किया गया। 2016 बैच के श्री सुनील दुबे को राज्यपाल के उप सचिव, राजभवन, भोपाल बनाया गया। 2016 बैच की श्रीमती संघमित्रा गौतम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अलीराजपुर पदस्थ किया गया।

शिक्षा विभाग में भी बदलाव

2019 बैच की श्रीमती नंदा भलावे कुशरे को अपर परियोजना संचालक, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, भोपाल तथा उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन बनाया गया। 2019 बैच के श्री कमल सोलंकी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायसेन पदस्थ किया गया।

जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार

इसके अतिरिक्त 1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस श्री शिवशेखर शुक्ला को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment