—Advertisement—

Dindori News: कलेक्टर की नए वर्ष 2026 की शुरुआत में विद्यार्थियों के हित में विशेष पहल

एडीटर: Chetram Rajpoot December 31, 2025

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

– विद्यार्थियों को बस, टेक्सी किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट

डिंडौरी न्यूज। कलेक्टर ने जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नए वर्ष 2026 की शुरुआत में विद्यार्थियों के हित में की गई इस पहल के अंतर्गत जिले की समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विद्यालय एवं घर के बीच आने-जाने हेतु बस, टेक्सी  किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

छात्र-छात्राएं जिस बस से विद्यालय अथवा घर की यात्रा करेंगे, उस बस, टेक्सी के कंडक्टर को अपना विद्यालय परिचय पत्र (आईडी कार्ड) दिखाने पर उनसे आधा किराया ही लिया जाएगा।

कलेक्टर ने इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया है कि जिले में संचालित समस्त बस, टेक्सी सेवाओं डिण्डौरी से मण्डला, डिण्डौरी से जबलपुर, डिण्डौरी-अमरकंटक सहित जिले की सभी सड़कों पर संचालित बसों, टेक्सी  के मालिकों एवं कंडक्टरों को इस संबंध में लिखित सूचना जारी की जाए, ताकि विद्यार्थियों को बस, टेक्सी सेवा का लाभ सुनिश्चित रूप से मिल सके। जिले के विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने-जाने में आर्थिक राहत मिलेगी, साथ ही शिक्षा के प्रति उनकी निरंतरता एवं सहभागिता में भी वृद्धि होगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment