होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित होगी विशेष ग्राम सभा, वीबी-जी राम जी के महत्वपूर्ण प्रावधानों एवं कानूनी अधिकारों पर होगी चर्चा

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय विजन विकसित भारत 2047 के परिप्रेक्ष्य में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 (मनरेगा) के स्थान पर विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका के लिये गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी (विकसित भारत जी राम जी) अधिनियम 2025 लागू किया गया है।

     वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के महत्वपूर्ण प्रावधानों एवं प्रदत्त कानूनी अधिकारों के संबंध में व्यापक जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से 26 दिसम्बर 2025 को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।

   सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शासन निर्देशानुसार विशेष ग्राम सभा आयोजित कराने हेतु पत्र जारी किया है। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों सहित समस्त मैदानी शासकीय एवं पंचायत सेवकों को ग्राम सभा की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

     विशेष ग्राम सभाओं में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, प्रबुद्धजनों, ग्रामीणों, श्रमिकों, महिलाओं, अनुसूचित जनजाति परिवारों एवं कमजोर वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं मुनादी कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए ग्राम सभा का अभिलेखीकरण, फोटो एवं वीडियो ग्राफी कराए जाने के निर्देश भी सीईओ जिला पंचायत द्वारा जारी किए गए हैं।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..