—Advertisement—

राष्ट्रीय खेल दिवस पर शासकीय महाविद्यालय करंजिया में हुआ खेल महोत्सव

एडीटर: Chetram Rajpoot August 29, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

 डिंडौरी । जिले के शासकीय महाविद्यालय करंजिया में शुक्रवार राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रमोद कुमार वास्पे के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रोफेसर दुर्गा सिंह भवेदी के निर्देशन में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

WhatsApp

इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी श्री निलेश दुफारे द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच रस्साकसी एवं कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में प्रोफेसर शत्रुसूदन सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी, डॉ. स्वाति पांडे, डॉ. प्रीति पांडे, डॉ. श्रवण तिवारी, डॉ. प्रेम शंकर साहू सहित महाविद्यालय के कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं करंजिया क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. काशी प्रसाद बरोॅह ने किया।

Advertisement

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय खेल दिवस को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

WhatsApp

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment