—Advertisement—

होम /

Dindori News : डिंडौरी में 24 अमृत सरोवरों के औचित्य पर सवाल, कलेक्टर ने 07 दिनों में तलब की जांच रिपोर्ट

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 23, 2026

—Advertisement—

 — डिंडौरी के अमृत सरोवर निर्माण में बड़ी विफलता, कलेक्टर ने तत्काल जांच समिति बनाई

डिंडौरी न्यूज । जिले में 24 अमृत सरोवरों के निर्माण में असफलता की जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने तत्काल जांच दल गठित कर दिया है यह कार्रवाई ग्रामीण यांत्रिकी सेवा डिण्डौरी के कार्यपालन यंत्री द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर की गई है। बता दें कि

जिला पंचायत डिण्डौरी ने 24 अप्रैल 2025 के आदेश के माध्यम से गठित पूर्व जांच समिति द्वारा समय पर रिपोर्ट न सौंपने के कारण पुनः जांच दल का गठन किया कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जांच दल सात दिन के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करे।

वहीं जांच दल में शामिल सदस्य हैं, नारायण देशमुख अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग डिण्डौरी, प्रदीप शुक्ला परियोजना अधिकारी मनरेगा जिला पंचायत डिण्डौरी और स्टीफन एक्का परियोजना अधिकारी वाटर शेड जिला पंचायत डिण्डौरी ।

जांच दल को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित सभी दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध कराएँ और जनपद पंचायत अमरपुर बजाग डिण्डौरी करंजिया सगनापुर और शहपुरा के मुख्य अधिकारियों से सहयोग लें

कलेक्टर कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह कदम अमृत सरोवर योजना की गुणवत्ता समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है जिले में अमृत सरोवर योजना के तहत पेयजल संकट को दूर करने के उद्देश्य से यह योजना महत्वपूर्ण मानी जाती है अब यह देखने की बात है कि जांच दल क्या निष्कर्ष प्रस्तुत करता है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment