—Advertisement—

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, प्रत्याशियों को दी गई शुभकामनाएं

एडीटर: Chetram Rajpoot November 12, 2026

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

– अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ पंजाब के भविष्य, युवाओं के रोजगार, किसानों के सम्मान और विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ने का संकल्प

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से 12 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक घोषणा पत्र के माध्यम से विधानसभा की 31 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इसके पहले पहली सूची में 31 अक्टूबर को 40 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई थी। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी सूची में पंजाब के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

WhatsApp

पार्टी की ओर से घोषित सभी 31 उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ यह चुनाव केवल सत्ता हासिल करने का चुनाव नहीं है, बल्कि पंजाब के भविष्य, जनता की उम्मीदों, युवाओं के रोजगार, किसानों के सम्मान और प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों का चुनाव है।

Advertisement

घोषित उम्मीदवारों से जनता के विश्वास पर खरा उतरने तथा पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करने की अपेक्षा जताई गई है। पार्टी का मानना है कि चुनाव में प्रत्याशियों की भूमिका केवल प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं होती, बल्कि जनता की समस्याओं को समझने, उनके अधिकारों की आवाज उठाने और विकास के संकल्प को धरातल पर उतारने की भी जिम्मेदारी होती है।

WhatsApp

– इन विधानसभा क्षेत्रों से घोषित किए गए उम्मीदवार

जारी सूची के अनुसार सुजानपुर से स्वर्ण एस. सलारिया, पठानकोट से रोहित स्याल, गुरदासपुर से रमन बहल, दीना नगर से शमशेर सिंह, कादियां से गुरिकबल सिंह महल, फतेहगढ़ चूड़ियां से हरजोबनजीत सिंह रंधावा, राजा सांसी से सोनिया मान, मजीठा से तलबी‍र सिंह गिल, अमृतसर नॉर्थ से करमजीत सिंह रिंटू, पट्टी से जसकंवर सिंह गिल, भोलाथ से एडवोकेट हरसिमरन सिंह, कपूरथला से दविंदर पाल सिंह रंगा, फगवाड़ा से डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, फिल्लौर से हरजोत कौर लोहटिया, शाहकोट से बलवीर सिंह पाला जलालपुर, जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली, जालंधर नॉर्थ से वनीत धीर, जालंधर कैंट से दीपक बाली, आदमपुर से पवन कुमार टीनू, मुकेरियां से सरबजोत सिंह साबी तथा नवांशहर से रॉबी कंग को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इसी तरह चमकौर साहिब से जसवीर सिंह गढ़ी, खरड़ से परमिंदर सिंह गोल्डी, दाखा से डॉ. केएनएस कंग, जगरांव से सरवजीत कौर मानुके, अबोहर से डॉ. सुहानी डोडा, बल्लुआना से अमनदीप सिंह ‘गोल्डी’ मुसाफिर, लंबी से रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां, बठिंडा ग्रामीण से गोपाल सिंह, बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर और शुतराना से वनींदर कौर लूंबा को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

पार्टी की ओर से सभी घोषित प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई गई है कि वे संगठन की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प के साथ जनता के बीच पहुंचेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता का विश्वास हासिल करना और प्रदेश के विकास एवं खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध रहना पार्टी तथा सभी उम्मीदवारों की सामूहिक जिम्मेदारी होगी।

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment