—Advertisement—

तहसील परिसर में बेकाबू बोलेरो का तांडव, वृद्ध महिला को मारी टक्कर; चार बाइक और कार क्षतिग्रस्त

एडीटर: Chetram Rajpoot November 12, 2026

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

नशे में धुत चालक पर तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने का आरोप, हादसे के बाद परिसर में मची अफरा-तफरी; पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया

शहपुरा। तहसील परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने परिसर में मौजूद वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि परिसर में खड़ी चार बाइक और एक कार भी बोलेरो की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। अचानक हुए इस घटनाक्रम से तहसील परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

WhatsApp

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो वाहन अचानक चालू होने के बाद तेज रफ्तार से आगे बढ़ा और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। बेकाबू बोलेरो ने पहले परिसर में मौजूद वृद्ध महिला को टक्कर मारी और फिर वहां खड़े दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय चालक नशे की हालत में था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल महिला को तत्काल उपचार की आवश्यकता देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जानकारी नगर निरीक्षक अनुराग जामदार को मिलने पर उन्होंने तत्काल एएसआई मरकाम को घटनास्थल पर भेजा।

Advertisement

एएसआई मरकाम ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो चालक को हिरासत में लिया और घायल वृद्ध महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा भिजवाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

तहसील जैसे सार्वजनिक और व्यस्त परिसर में इस तरह की घटना ने वाहन संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि हादसे के दौरान वहां मौजूद अन्य लोग बोलेरो की चपेट में आने से बच गए।

WhatsApp

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment