—Advertisement—

भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम घोषित, कीर्ति गुप्ता ने 16 जिला पदाधिकारियों और 9 मंडल अध्यक्षों को सौंपी जिम्मेदारी

एडीटर: Chetram Rajpoot November 1, 2026

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

– जिला कार्यकारिणी में 16 पदाधिकारियों को मिली जगह, मेहंदवानी से समनापुर तक संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी,मातृशक्ति को पार्टी से जोड़ने पर रहेगा जोर

डिंडौरी न्यूज।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला डिंडौरी की संगठनात्मक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कीर्ति गुप्ता ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम की सहमति से नई कार्यकारिणी की सूची जारी की है। इसमें जिला स्तर पर 16 पदाधिकारियों के साथ जिले के 9 मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

जारी नियुक्ति सूची के अनुसार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के निर्देशानुसार तथा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, संभाग प्रभारी कमल प्रताप सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के मार्गदर्शन एवं सहमति से संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं।

– जिला कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार, रुक्मणी मरावी, गीता पट्टा, अनीता अरोरा, सरोज मरावी और नीला जैन को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रियंका आर्मो और मिथलेश मिश्रा को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में मंजरी बिलेया, देववती बालरे, क्रांति धुर्वे और सूरजवती सैयाम को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। रूपाली जैन कोषाध्यक्ष, शालिनी मरावी मीडिया प्रभारी, शिवानी शर्मा कार्यालय मंत्री, काजल गुप्ता सोशल मीडिया प्रभारी तथा रेशमा मरावी को आईटी प्रभारी बनाया गया है।

– 9 मंडलों में महिला मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति

महिला मोर्चा की मंडल इकाइयों को सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले के 9 मंडलों में अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इनमें डिंडौरी से वर्षा अवधिया, समनापुर से ललिता बर्मन, बम्हनी से कमलवती मार्को, गाड़ासरई से जयती मार्को, गोपालपुर से तारावती धुर्वे, बजाग से प्रतिमा सारथी, करंजिया से सविता उइके, मेहंदवानी से ऋतु झारिया तथा सक्का से नेहा मिश्रा को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

– संगठन विस्तार और मातृशक्ति को जोड़ने पर रहेगा जोर

नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष कीर्ति गुप्ता ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। साथ ही मातृशक्ति को संगठन से जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करेंगी।

उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक दायित्वों के सफल निर्वहन की अपेक्षा जताई। नई नियुक्तियों के साथ जिले में महिला मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment