– गांव-गांव संगठन मजबूत करने, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर बनी रणनीति
शहपुरा। आम आदमी पार्टी विधानसभा शहपुरा कार्यालय में जिला अध्यक्ष एडवोकेट निर्मल कुमार साहू के नेतृत्व में संगठन विस्तार एवं नवनीत कार्यकर्ताओं के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी से जुड़ने वाले नवनीत कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने में मदद मिलेगी।
जिला अध्यक्ष एडवोकेट निर्मल कुमार साहू ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
बैठक में संगठन विस्तार के साथ सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने, विधानसभा क्षेत्र शहपुरा में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव रखे और एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट विनय झारिया, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, जिला सचिव प्रहलाद सिंह परस्ते, जिला संगठन मंत्री देवी प्रसाद साहू, जिला ओबीसी विंग अध्यक्ष घनश्याम कुशवाहा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शारदा नामदेव, जिला मीडिया प्रभारी लीलाराम साहू, विधानसभा शहपुरा अध्यक्ष दिलीप झारिया, संगठन मंत्री मनोज मिश्रा, सचिव रामकुमार मानिकपुरी, मेहदवानी ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, सह सचिव मुन्नेद परस्ते, गेंद सिंह धुर्वे, युवा प्रभारी यशवंत साहू, सोशल मीडिया प्रभारी एवन संत, कार्यालय प्रमुख संदीप झारिया, सुरेश धुर्वे, रोहित साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा क्षेत्र की जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
