—Advertisement—

लगातार ड्यूटी से नदारद दो आंगनवाड़ी कर्मियों पर विभाग सख्त, अंतिम चेतावनी जारी

एडीटर: Chetram Rajpoot November 17, 2026

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

– नोटिस तामील कराने के लिए विभाग को अपनानी पड़ी प्रक्रिया, निर्धारित समय में काम पर नहीं लौटीं तो पद से होंगी पृथक; एकपक्षीय कार्रवाई की तैयारी

डिंडौरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही और लगातार कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने वाली आंगनवाड़ी कर्मियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया है। डिंडौरी परियोजना अंतर्गत दो आंगनवाड़ी कर्मियों को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समयावधि में कार्य पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करने पर उनके विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए पद से पृथक करने की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंगनवाड़ी केंद्र नरिया में पदस्थ सहायिका कुमारी राजकुमारी उइके लगातार अपने कर्तव्य से अनुपस्थित चल रही हैं। इस मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डिंडौरी के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को उन्हें अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया गया था। हालांकि संबंधित कर्मी के ग्राम नरिया में निवासरत नहीं होने के कारण विभाग को चेतावनी पत्र उनके पिता को तामील कराना पड़ा।

इसी तरह आंगनवाड़ी केंद्र सुबखार रैयत यादव टोला में पदस्थ कार्यकर्ता श्रीमती अनीता मसराम भी लगातार अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाई गई हैं। विभाग द्वारा उन्हें भी 29 अक्टूबर 2026 को अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया गया था। संबंधित कर्मी के आंगनवाड़ी केंद्र क्षेत्र में निवासरत नहीं होने के चलते विभाग ने उनके घर पर नोटिस तामील कराने की कार्रवाई की। साथ ही ग्रामवासियों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर चेतावनी पत्र उनके घर पर चस्पा किया गया।

Advertisement

महिला एवं बाल विकास विभाग ने दोनों मामलों में स्पष्ट किया है कि संबंधित आंगनवाड़ी कर्मियों को कार्य पर उपस्थित होकर अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करने का अंतिम अवसर दिया गया है। इसके बावजूद यदि वे निर्धारित समयावधि में कार्य पर उपस्थित नहीं होती हैं, तो विभाग उनके विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए पद से पृथक करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा।

 

WhatsApp

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment