होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जनसुनवाई में 59 शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

akvlive.in

Published

– आवास, पेयजल, मजदूरी, अतिक्रमण और छात्रवृत्ति सहित विभिन्न मामलों की सुनवाई; आवेदकों व अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

डिंडौरी न्यूज। जिले की साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रशासन ने गंभीर पहल करते हुए कुल 59 आवेदनों पर सुनवाई की। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने पेयजल, अवैध कब्जा, सड़क, विद्युत सुविधा, मजदूरी भुगतान, आम रास्ता, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, छात्रवृत्ति तथा अधूरे विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज करने का मंच नहीं, बल्कि आम नागरिकों को समयबद्ध राहत दिलाने की व्यवस्था है, इसलिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें।

जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैद्यनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

– ग्राम रोजगार सहायक पर भेदभाव के आरोप, जांच के निर्देश

विकासखंड शहपुरा की ग्राम पंचायत करौंदी से पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम रोजगार सहायक पर आवास प्लस सर्वे सहित अन्य शासकीय योजनाओं में भेदभावपूर्ण कार्य करने का आरोप लगाते हुए उसे हटाने की मांग की। मामले को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्राम मुकुटपुर निवासी विशाल शर्मा ने बीएसएनएल के कार्य में लगाई गई अपनी जेसीबी मशीन का किराया लंबे समय से लंबित होने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की जांच कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर बहाल होगा आम रास्ता

ग्राम मुडकी के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के कारण आम रास्ता बाधित होने की शिकायत करते हुए रास्ता बहाल कराने की मांग की। कलेक्टर ने तहसीलदार डिंडौरी को तत्काल स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

छात्रा की छात्रवृत्ति समस्या के निराकरण के निर्देश

जनसुनवाई में छात्रा सुश्री आराधना चंदेल ने बताया कि छात्रवृत्ति पोर्टल पर उनका आवेदन प्रदर्शित नहीं हो रहा है, जिससे उन्हें छात्रवृत्ति एवं आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, डिंडौरी के प्राचार्य को तत्काल समस्या का समाधान कर छात्रा को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

तीन माह से लंबित मजदूरी भुगतान का मामला भी पहुंचा जनसुनवाई

ग्राम बरबसपुर निवासी राजेन्द्र सिंह मरावी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओझाटोला में किए गए कार्य का तीन माह से मजदूरी भुगतान लंबित होने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मामले की जांच कर तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के साथ हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

इस बार जनसुनवाई के दौरान एक विशेष पहल के तहत उपस्थित सभी आवेदकों तथा अधिकारी-कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच कर लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया।

जनसुनवाई के समापन पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करते हुए आवेदकों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें