—Advertisement—

बी-पैक्स समितियों में नए प्रबंधकों की पदस्थापना, डिंडौरी की 08 समितियों को मिले नए समिति प्रबंधक

एडीटर: Chetram Rajpoot October 7, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज । जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मंडला द्वारा जिले की विभिन्न बी-पैक्स (सहकारी समितियों) में समिति प्रबंधकों की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा 5 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में कार्य व्यवस्था एवं प्रशासनिक दृष्टि से नव नियुक्त समिति प्रबंधकों को विभिन्न बी-पैक्स समितियों में पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार डिंडौरी जिले की छः बी-पैक्स समितियों में नए समिति प्रबंधकों की पदस्थापना की गई है। इनमें सक्का बी-पैक्स में निर्मल सिंह धुर्वे, कोकोमट्टा बी-पैक्स में दिव्या मरावी, पड़रिया कला बी-पैक्स में वर्षा मरावी, अझवार बी-पैक्स में नेहा धुर्वे तथा कुकर्रामठ बी-पैक्स में एल्सा एक्का , शाहपुर दीक्षा मार्को को समिति प्रबंधक के रूप में पदस्थ किया गया है।

बैंक द्वारा जारी पदस्थापना सूची में मंडला जिले सहित अन्य क्षेत्रों की सहकारी समितियों के लिए भी समिति प्रबंधकों की नियुक्ति की गई है। आदेश के तहत प्रधान कार्यालय में पदस्थ नव नियुक्त समिति प्रबंधकों को उनके नाम के समक्ष दर्शित बी-पैक्स समितियों में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

– तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे वर्तमान पदस्थापना स्थल से तत्काल भारमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थित हों तथा संबंधित बी-पैक्स समिति में समिति प्रबंधक के कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन करें।

आदेश की प्रतिलिपि संबंधित कलेक्टर/प्रशासक, शाखा प्रबंधक, प्रधान कार्यालय के संबंधित कक्ष प्रमुख तथा संबंधित बी-पैक्स के प्रशासक/प्रबंधक को सूचना एवं पालनार्थ भेजी गई है।

डिंडौरी में पदस्थापना

– सक्का बी-पैक्स — निर्मल सिंह धुर्वे
– कोकोमट्टा बी-पैक्स — दिव्या मरावी
– पड़रिया कला बी-पैक्स — वर्षा मरावी
– अझवार बी-पैक्स — नेहा धुर्वे
– कुकर्रामठ बी-पैक्स — एल्सा एक्का
– शाहपुर – दीक्षा मार्को

– मेहंदवानी आस्था मिश्रा

– सरहरी कविता मरावी

बैंक के इस प्रशासनिक आदेश के बाद संबंधित बी-पैक्स समितियों में नए प्रबंधकों के कार्यभार संभालने से समिति के दैनिक संचालन, सहकारी गतिविधियों एवं संबंधित कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment