—Advertisement—

होम /

आंगनवाड़ी में बच्चों संग चखा भोजन, स्वास्थ्य केंद्र और एकलव्य विद्यालय का किया निरीक्षण : कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने गुणवत्ता सुधार के दिए निर्देश

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot July 8, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज़। शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने बुधवार को विकासखंड करंजिया के ग्राम पंचायत गोरखपुर स्थित छपरा टोला आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा बच्चों से आत्मीय चर्चा कर उनके शैक्षणिक स्तर, सीखने की प्रगति एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।

कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराने पर बल देते हुए आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एवं कार्यकर्ता को बच्चों की शिक्षा, सीखने की गतिविधियों तथा उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की मजबूत शैक्षणिक नींव उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार, भोजन एवं नाश्ते की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। कमिश्नर ने स्वयं आंगनवाड़ी में तैयार भोजन का स्वाद चखकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संतोष व्यक्त करते हुए केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को चित्रकला के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ड्राइंग बुक, पेन, रंग एवं अन्य चित्रकारी सामग्री का वितरण भी किया।

इसके पश्चात कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने ग्राम पंचायत रूसा माल स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवा वितरण केंद्र में दवाओं की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था, दवाओं की वैधता अवधि, ओपीडी, पंजीयन रजिस्टर तथा प्रतिदिन आने वाले मरीजों की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधरोपण कराने तथा परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि स्वास्थ्य केंद्र आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर उपचार एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

कमिश्नर ग्राम पंचायत पाटनगंढ में गोडी चित्रकाला संगघरालय में पंहुच कर चित्रकार दीदीयों से परिचय लिया और उनके द्वारा गोडी चित्रकारी, कलाकृतीया, सांडी , दुपट्टा पेंट ,टी शर्ट ,का आवलोकन किया जहां पर कलाकार दीदीयों ने फूलमाला के साथ स्वागत किया और कमिश्नर ने कलाकारों चित्रकारी देखकर सरहना की और कलाकार दीदीयों ने अपने निर्मित गोंडी चित्रकला भेंट।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भी स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं चिकित्सकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अपने भ्रमण के दौरान कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने करंजिया विकासखंड स्थित आवासीय एकलव्य विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया, विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री पंकज जैन, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एस डी एम बाजाग श्री अक्षय डिगरसे, सहायक आयुक्त श्री राजेद्र कुमार जाटव, स्वास्थ अधिकारी श्री मनोज पाण्डे, शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते,डीपीसी, श्रीमती आर्पणा पाण्डें, कृषि उपसंचालक श्री संजय दोषी, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment