होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर का निर्देश : योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तीन माह में तीन लाख पौधरोपण का लक्ष्य

akvlive.in

Published

– सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण, किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

डिंडौरी न्यूज । जिले में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, निर्माण कार्यों और जनहित से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की गंभीर एवं लंबित शिकायतों पर विशेष नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सके।

किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता पर विशेष जोर

कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नियमित निरीक्षण कर वितरण व्यवस्था पर निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या कृत्रिम संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देने के निर्देश दिए।

बैठक में मत्स्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री मत्स्य पालन योजना एवं स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर संचालन प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। वहीं पशुपालन विभाग को कृत्रिम गर्भाधान, क्षीरधारा ग्राम अभियान, संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए पशुओं का नियमित टीकाकरण तथा प्रत्येक ग्राम में गौ-सेवक एवं गौ-मित्र की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

– स्वरोजगार, आयुष्मान और ई-केवाईसी में प्रगति लाने के निर्देश

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री उद्यम क्रांति योजना, स्वरोजगार योजनाओं, समग्र ई-केवाईसी, आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को प्रगति तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

तीन माह में तीन लाख पौधरोपण का लक्ष्य

पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने नर्मदा परिक्रमा मार्ग, शासकीय भवन परिसरों तथा सांदीपनी विद्यालयों में आगामी तीन माह के भीतर तीन लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने सभी विभागों को इस अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए।

– निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता

बैठक में सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों एवं निर्माणाधीन शासकीय भवनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण किए जाएं तथा भवन पूर्ण होने के बाद ही उनका लोकार्पण किया जाए। जिला पंचायत के स्वच्छता प्रभारी को प्रधानमंत्री आवास, जनमन आवास सहित अन्य आवासीय योजनाओं के प्रत्येक आवास में शौचालय निर्माण सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए।

– एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराने वाली आशा कार्यकर्ता और अस्पताल प्रबंधन का हुआ सम्मान

बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अस्पताल प्रबंधन एवं आशा कार्यकर्ता को सम्मानित किया। जानकारी दी गई कि एक गर्भवती महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए आशा कार्यकर्ता ने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई। अस्पताल ले जाते समय प्रसव पीड़ा बढ़ने पर आशा कार्यकर्ता ने साहस, सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा एवं नवजात को अस्पताल पहुंचाकर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में संवेदनशीलता, समर्पण और त्वरित निर्णय ही मरीजों की जान बचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर समस्याओं का करें समाधान

बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से विभिन्न ग्रामों में शिविर आयोजित करें, ग्रामीणों की समस्याएं मौके

बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से विभिन्न ग्रामों में शिविर आयोजित करें, ग्रामीणों की समस्याएं मौके पर सुनकर उनका त्वरित निराकरण करें तथा शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाना सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग अक्षय डिगरसे, डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें