—Advertisement—

MP पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: गृह विभाग ने 65 आईपीएस व राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले 

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot June 28, 2026

—Advertisement—

– कई जिलों के एसडीओपी, एएसपी, नगर पुलिस अधीक्षक और बटालियन अधिकारियों की नई पदस्थापना, प्रशासनिक कसावट के तहत जारी हुआ आदेश

भोपाल न्यूज। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने शनिवार देर शाम भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) एवं राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 65 अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है। इनमें आईपीएस, राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), एसडीओपी, नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी), सहायक पुलिस आयुक्त तथा विभिन्न बटालियनों में पदस्थ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाना बताया जा रहा है।

यहाँ देखें लिस्ट….

बालाघाट मुख्यालय से सबसे अधिक तबादले

आदेश में हॉकफोर्स बालाघाट में पदस्थ बड़ी संख्या में सहायक सेनानियों को विभिन्न जिलों में एसडीओपी, सीएसपी एवं सहायक पुलिस आयुक्त के पदों पर पदस्थ किया गया है। वहीं कई जिलों में कार्यरत अधिकारियों को वापस हॉकफोर्स बालाघाट भेजा गया है।

कई जिलों में बदले एसडीओपी और सीएसपी

आदेश के तहत सीहोर, सिवनी, शिवपुरी, मंदसौर, अलीराजपुर, दमोह, उज्जैन, धार, खंडवा, खरगोन, रीवा, सागर, नीमच, बड़वानी, छिंदवाड़ा, सिंगरौली, बैतूल, ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, जबलपुर और अन्य जिलों में एसडीओपी एवं नगर पुलिस अधीक्षकों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

– प्रशिक्षु एवं कार्यवाहक अधिकारियों के भी तबादले

आदेश में कार्यवाहक एसडीओपी, कार्यवाहक नगर पुलिस अधीक्षक तथा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें छिंदवाड़ा, बैतूल, ग्वालियर, जबलपुर, धार, नीमच और सिंगरौली सहित कई जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गृह विभाग के अपर सचिव द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में हाल के दिनों में प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार तबादला आदेश जारी किए जा रहे हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment