होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 56 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले अपर कलेक्टर… यहाँ देखें लिस्ट

akvlive.in

Published

भोपाल । मध्यप्रदेश में इन दिनों प्रशासनिक फेरबदल का दौर तेज़ी से जारी है। शासन की प्रशासनिक कसावट और नई जमावट की रणनीति के तहत सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले और नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 56 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में कई जिलों के अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, उप सचिव, निगमों एवं विभागों में पदस्थ अधिकारियों को नई पदस्थापनाएं दी गई हैं। इस फेरबदल को आगामी प्रशासनिक चुनौतियों, विकास कार्यों की गति और विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कई जिलों में बदले गए अपर कलेक्टर

जारी सूची के अनुसार डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को रतलाम से आगर-मालवा, काशीराम बडोले को खंडवा से शाजापुर, महेंद्र सिंह कंवे को दतिया से भोपाल तथा नीता राठौर को जबलपुर में अपर कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार मीना मसराम को दमोह से विदिशा, राकेश कुमार वैश्य को इंदौर में अपर कलेक्टर, सुनीता खंडायत को नर्मदापुरम संभाग में उप आयुक्त (राजस्व) तथा तृप्ति श्रीवास्तव को जनजातीय कार्य विभाग भोपाल में अपर आयुक्त बनाया गया है।

– संयुक्त कलेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारियां

आदेश में बड़ी संख्या में संयुक्त कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को भी नई पदस्थापनाएं दी गई हैं। इनमें अखिलेश कुमार सिंह को जबलपुर, राजेश कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम, भूपेंद्र सिंह कुशवाह को दतिया, बुजेश सक्सेना को सीहोर, ज्योति भलावी को पांढुर्णा तथा हेमलता सोलंकी को बड़वानी में अपर कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। वहीं रवीशंकर राय, शैलेन्द्र सिंह और अन्य अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

– मंत्रालय और विभागों में भी बदलाव

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में मंत्रालय स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। महेंद्र किशोर तेजस्वी को मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का मुख्य महाप्रबंधक बनाया गया है। दीपक कुमार वैद्य को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग में उप सचिव, प्रबल चंद्र सिन्हा को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा किरण गुप्ता को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उप सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा जल संसाधन, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उच्च शिक्षा और श्रम विभागों में भी अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं।

– परिवहन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी बदलाव

शासन ने एक अन्य आदेश में उप सचिव कमल चंद्र नागर को परिवहन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। वहीं उप सचिव अरुण कुमार सिंह को आगामी आदेश तक परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में भी प्रभार संबंधी परिवर्तन किए गए हैं।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें