होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य की दोहरी सीख: मासिक धर्म स्वच्छता और सर्पदंश बचाव पर विशेष प्रशिक्षण

akvlive.in

Published

– प्रणाम नर्मदा युवा संघ के कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं ने सीखी जीवनरक्षक जानकारियां

डिंडौरी न्यूज। स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से करंजिया विकासखंड के ग्राम गारकमट्टा में प्रणाम नर्मदा युवा संघ द्वारा विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा सर्पदंश से बचाव जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है, जिसे लेकर समाज में फैली गलत धारणाओं को समाप्त करना आवश्यक है।

 महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता संबंधी सावधानियों, सुरक्षित सैनिटरी उत्पादों के उपयोग और संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें मानसिक स्वास्थ्य एवं पोषण के महत्व से भी अवगत कराया गया।

सर्पदंश जागरूकता सत्र में ग्रामीणों को बताया गया कि सांपों के प्रति अनावश्यक भय और अंधविश्वास से बचना चाहिए। विशेषज्ञों ने विषैले और विषहीन सांपों की पहचान, सर्पदंश के लक्षण तथा प्राथमिक उपचार की सही प्रक्रिया समझाई। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से अधिकांश मामलों में मरीज की जान बचाई जा सकती है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। सरपंच सुभाष धुर्वे, उपसरपंच जगदीश पेंड्रो, पंचायत सचिव मांती मरावी और गोंड कलाकार दुर्गेश मरावी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। आयोजन का संचालन शानू वैष्णव, सावित्री धुर्वे और लीपाक्षी शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता से जुड़े ऐसे प्रयासों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए निरंतर जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..