—Advertisement—

बिजली खंभे के विवाद में महिला समेत परिवार पर हमला : मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot May 22, 2026

—Advertisement—

संतोष सिंह चंदेल,डिंडौरी न्यूज। गाड़ासरई थाना क्षेत्र के ग्राम गीधा में बिजली कनेक्शन जोड़ने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि महिला समेत पूरे परिवार पर लाठी-डंडों और हाथ-घूंसों से हमला कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार गाड़ासरई थाना अंतर्गत ग्राम गीधा निवासी नरबदिया ठाकुर अपने घर का बिजली कनेक्शन जोड़ रही थीं। इसी दौरान पड़ोसियों के साथ विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि रज्जू ठाकुर, संतोष ठाकुर और सीताबाई ठाकुर ने गाली-गलौज करते हुए नरबदिया ठाकुर को घसीटकर जमीन पर पटक दिया और बेरहमी से मारपीट की।

महिला की चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के सदस्य रोशनी ठाकुर, रानू सिंह और संतोषी ठाकुर को भी नहीं बख्शा गया। आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडों और हाथ-घूंसों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। वायरल वीडियो में विवाद और मारपीट का घटनाक्रम साफ दिखाई देने की चर्चा ग्रामीणों में हो रही है।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं, जिनका उपचार कराया गया है।

मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 296(बी), 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment