—Advertisement—

आईएएस अनिल कुमार राठौर ने संभाली सिवनी जिले की कमान

एडीटर: Chetram Rajpoot May 13, 2026

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

– अधिकारियों से ली जिले की व्यवस्थाओं की जानकारी, दिए आवश्यक निर्देश

सिवनी न्यूज। IAS अनिल कुमार राठौर ने मंगलवार को प्रभारी कलेक्टर सिवनी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2020 बैच के अधिकारी श्री राठौर वर्तमान में मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम, क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर में कार्यकारी संचालक के पद पर पदस्थ हैं। उनके प्रभारी कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभालने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

पदभार ग्रहण के दौरान अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत, अपर कलेक्टर सीएल चनाप, डिप्टी कलेक्टर रेखा देशमुख सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उन्हें जिले की प्रशासनिक गतिविधियों एवं वर्तमान व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।

प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था, समर्थन मूल्य उपार्जन, जनगणना कार्य एवं अन्य विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि नेहा मीना 11 मई से 05 जून तक मिड करियर ट्रेनिंग में शामिल होंगी। प्रशिक्षण अवधि के दौरान शासन द्वारा श्री अनिल कुमार राठौर को कलेक्टर सिवनी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके कार्यभार संभालने से जिले की प्रशासनिक गतिविधियों को निरंतर गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment