होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जल संकट, आवास और फसल नुकसान के मुद्दों पर कलेक्टर गंभीर: जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण के निर्देश

akvlive.in

Published

– पेयजल संकट, अधूरे निर्माण, आवास और फसल नुकसान समेत 69 आवेदन पहुंचे जनसुनवाई में

डिंडौरी न्यूज। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पेयजल संकट, अधूरे निर्माण कार्य, भुगतान लंबित, प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल नुकसान, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयसीमा में त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

– जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

विकासखंड बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हेरा से पहुंचे ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को लेकर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में निर्मित ओवरहेड टंकी क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे लगातार पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। गांव के 234 परिवारों में से केवल 58 घरों तक ही पानी पहुंच पा रहा है, जबकि 178 परिवार अब भी पेयजल सुविधा से वंचित हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल जांच कर पेयजल व्यवस्था सुधारने एवं अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

तालाब निर्माण का भुगतान अटका, कार्रवाई के निर्देश
ग्राम पंचायत पिण्डरूखी निवासी भजन सिंह राजपूत ने तालाब निर्माण कार्य का लगभग 1 लाख 25 हजार रुपये भुगतान लंबित होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

– जर्जर मकान में रहने को मजबूर महिला ने मांगा आवास

नेहरू वार्ड निवासी सरस्वती बर्मन ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उनका मकान अत्यंत जर्जर स्थिति में है और रहने योग्य नहीं बचा है। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को पात्रता परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

वर्षों से अधूरा पड़ा आरआई भवन निर्माण

ग्राम सक्का में वर्षों से अधूरे पड़े आरआई भवन निर्माण का मामला भी जनसुनवाई में उठा। ग्रामीणों ने भवन निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को जांच कर निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

– अधूरी नहर से किसानों को हर साल लाखों का नुकसान

ग्राम मुकुटपुर निवासी चोवाराम मलगाम ने खुडिया डायवर्सन नहर के अधूरे कार्य के कारण प्रतिवर्ष फसल नुकसान होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि अधूरी नहर के कारण हर साल लगभग तीन लाख रुपये तक की क्षति उठानी पड़ रही है। कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।।

अधिकारियों की रही मौजूदगी
जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री वैद्यनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, तहसीलदार श्री शांशक शेंडे, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते, डीपीसी श्रीमती श्वेता अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..