—Advertisement—

होम /

बाल अधिकारों की जिम्मेदारी अब डॉ. निवेदिता शर्मा पर, शासन ने जारी की नियुक्ति अधिसूचना

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot May 7, 2026

—Advertisement—

– डॉ. निवेदिता शर्मा को मिली जिम्मेदारी, 65 वर्ष की आयु या तीन वर्ष तक रहेगा कार्यकाल

 मध्यप्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ. निवेदिता शर्मा को मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम 2005 की धारा 17, 18 एवं 19 के अंतर्गत की गई है।

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल से जारी आदेश में बताया गया है कि डॉ. निवेदिता शर्मा की नियुक्ति अधिसूचना जारी होने की तिथि से प्रभावशील होगी। हालांकि उनका पदभार चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने की प्रत्याशा में रहेगा। अधिसूचना के अनुसार आयोग अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक रहेगा। इनमें जो अवधि पहले पूरी होगी, वही मान्य होगी।

यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। डॉ. निवेदिता शर्मा की नियुक्ति को बाल अधिकारों के संरक्षण और बच्चों से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment