होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जिला पंचायत की सामान्य सभा में सख्ती: घटिया निर्माण पर ब्लैकलिस्ट, जल जीवन मिशन में 100% लक्ष्य के निर्देश

akvlive.in

Published

– जल गंगा अभियान की समीक्षा, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग पर भी निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस

डिंडौरी। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ कई अहम मुद्दों पर कड़े निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते ने की, जिसमें जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पूर्व सामान्य सभा (25 मार्च 2026) के पालन प्रतिवेदन, विकसित भारत संकल्प, जल गंगा संवर्धन अभियान, पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के क्रियान्वयन तथा 15वें व 5वें वित्त आयोग की योजनाओं की समीक्षा की गई।

अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि वर्षा पूर्व सभी जल स्रोतों और पानी की टंकियों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हो सके। साथ ही उन्होंने घटिया निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों की पहचान कर उन्हें ब्लैकलिस्ट करने और उनकी संपत्ति राजसात करने की कार्रवाई के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा गया कि जिले के प्रत्येक घर तक शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। स्पष्ट किया गया कि कार्य पूर्ण होने और गुणवत्ता सुनिश्चित होने के बाद ही ठेकेदारों को भुगतान किया जाए।

– शिक्षा विभाग पर भी उठे सवाल

बैठक में उपाध्यक्ष अंजु ब्यौहार ने गुणवत्ताहीन साइकिल वितरण का मुद्दा उठाया। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि बिना गुणवत्ता परीक्षण के साइकिल वितरण न किया जाए। खराब साइकिल मिलने पर शासन को प्रतिवेदन भेजने और केवल गुणवत्तायुक्त साइकिलों का वितरण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में करने के निर्देश दिए गए।

– स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यों पर नाराजगी

विधायक शहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे ने स्वास्थ्य विभाग के अधूरे और घटिया निर्माण कार्यों का मुद्दा उठाया, जिस पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में अनुपस्थित विभाग प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

– लोकार्पण-भूमिपूजन की सूचना अनिवार्य

जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन की जानकारी समय पर न मिलने की शिकायत की। इस पर सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम तय होते ही पत्र और दूरभाष के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों को सूचना दी जाए।

जल गंगा अभियान को जनआंदोलन बनाने पर जोर

जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों ने इसे जनभागीदारी से और मजबूत बनाने पर बल दिया। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों में सभी प्राचीन जल संरचनाओं और तालाबों का चिन्हांकन कर उनका गहरीकरण, जीर्णोद्धार और साफ-सफाई कार्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया जाए। इसके अलावा पंचायतीराज अधिनियम के तहत जिला स्तर पर पंच-सरपंच सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

– बैठक में उपस्थिति

बैठक में विधायक डिंडौरी ओमकार मरकाम, उपाध्यक्ष अंजु जितेंद्र ब्यौहार, जिला पंचायत सदस्य हीरा परस्ते, वीरेन्द्र बब्लू परस्ते, शकुन कुशराम, प्रीतम सिंह मरावी, हेमवती राजपूत, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..