—Advertisement—

अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: रंग बदलकर वाहन बेचने की फिराक में थे चोर, पुलिस ने दबोचा

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 8, 2026

—Advertisement—

– 5 बाइक सहित 5.18 लाख का माल बरामद

डिंडौरी न्यूज। जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिलें एवं सोने-चांदी के जेवरात सहित कुल करीब 5 लाख 18 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा तथा एसडीओपी श्री सतीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी इरफान खान (19 वर्ष) निवासी ग्राम मुडकी अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर पिछले कई महीनों से ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर खड़े वाहनों को निशाना बना रहा था। चोरी के बाद आरोपी वाहन का रंग बदलकर उसे बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते उन्हें पकड़ लिया।

बरामद किए गए वाहनों में 4 मोटरसाइकिलें कोतवाली क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित हैं, जबकि एक अन्य बाइक के मालिक की पहचान की जा रही है। इसके अलावा आरोपियों से सोने के 2 पेंडल, 1 लोंग तथा चांदी के आभूषण भी जब्त किए गए हैं।

– आरोपियों के कब्जे से बरामद

5 मोटरसाइकिलें, कीमत करीब ₹4,10,000,सोने-चांदी के जेवर, कीमत करीब,₹1,08,000,कुल मशरूका कीमत करीब ₹5,18,000

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment