—Advertisement—

होम /

Dindori News: 09 वर्षों बाद सहायक शिक्षक की हुई वापसी, कलेक्टर के निर्देश पर कराया गया पुनः कार्यग्रहण

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 11, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। विगत कई वर्षों से बीमारी के कारण अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित रहे सहायक शिक्षक श्री संतराम पटटा ने स्वस्थ होने के उपरांत कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित होकर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को अपनी समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से वे गंभीर रूप से बीमार थे, जिसके कारण विद्यालय में उपस्थित नहीं हो सके और उन्हें वेतन भी प्राप्त नहीं हो रहा था। इससे उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब हो गई थी।

    कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मामले को गंभीरता एवं मानवीय दृष्टिकोण से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने तथा शिक्षक को पुनः विद्यालय में कार्यग्रहण कराने के निर्देश दिए।

जांच उपरांत सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आज कलेक्टर द्वारा श्री संतराम पटटा को विकासखंड समनापुर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मानिकपुर में विधिवत कार्यग्रहण कराया गया। 9 वर्षों से लंबित समस्या के निराकरण पर शिक्षक एवं उनके परिवार के चेहरे पर खुशी स्पष्ट दिखाई दी। बैगा समुदाय के लोगों ने भी इस मानवीय पहल के लिए कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यग्रहण पत्र प्रदान करते समय कलेक्टर ने श्री पटटा को भविष्य में अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने, विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नियमित रूप से शिक्षण कार्य कराने तथा शैक्षणिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment