—Advertisement—

होम /

अवैध खनिज उत्खनन पर प्रशासन सख्त, मुड़ियाखुर्द में जेसीबी मशीन जब्त

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 11, 2026

—Advertisement—

– बिना नंबर की मशीन से हो रहा था खनन, प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेशी की तैयारी

डिंडौरी | संवाददाता। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मुड़िया खुर्द, तहसील डिण्डौरी अंतर्गत थाना शाहपुर क्षेत्र में अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन को जब्त किया।

खनिज अधिकारी श्री अशोक नांगले ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिलेभर में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर खनिज विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां बिना वैध अनुमति के खनिज उत्खनन किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान एक बिना नंबर की जेसीबी मशीन मौके पर पाई गई, जिसका इंजन नंबर 00165197 दर्ज किया गया है। मशीन चालक मानसिंह परस्ते, निवासी मुड़िया खुर्द, मौके पर मौजूद मिला। वाहन स्वामी के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है और उसे अज्ञात बताया गया है।

जब्त की गई जेसीबी मशीन को सुरक्षार्थ थाना शाहपुर में खड़ा कराया गया है। खनिज नियमों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है तथा नियमानुसार आगामी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संबंधित प्रकरण न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Dindori Today News

Dindori Latest News

Dindori Breking News

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment