—Advertisement—

होम /

Dindori Today News: नर्मदा नदी के दोनों तटों से 5-5 किलोमीटर क्षेत्र में अवैध कब्जे हटाने पर टास्क फोर्स की बैठक में मंथन

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 6, 2026

—Advertisement—

Dindori News, डिंडौरी न्यूज। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स वनमण्डल समिति की बैठक आज 06 फरवरी 2026 को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई।

     बैठक में नर्मदा नदी के तट के दोनों ओर 5-5 किलोमीटर की परिधि में स्थित अतिक्रमित वन क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराने के संबंध में, साथ ही वन-राजस्व ग्राम सीमाओं से जुड़े विवाद, वनाधिकार अधिनियम (एफसीए) 1980 के अंतर्गत प्रकरणों, तथा वनभूमि से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ।

इसी के साथ बैठक के एजेंडा में वन ग्राम से राजस्व ग्राम में परिवर्तन से जुड़े विषय, वनभूमि पर हुए अतिक्रमण, वनक्षेत्र क्रमांक 634 में राजस्व विभाग द्वारा जारी पट्टों, तथा CFRR एवं IFR से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

आगामी प्रस्तावित कार्यों में प्रगति लाने एवं संबंधित हितग्र्राहियों को शासन के निर्देशानुसार पात्र हितग्राहियों को वनग्राम घुण्डीसरई के 21 ग्रामवासियों को वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत वन अधिकार पत्र, बसनिया बहुउद्देशीय परियोजना के प्रस्तावित वन भूमि के पहले गैरवनभूमि बनाने हेतु चैकलिस्ट, वन ग्राम से राजस्व ग्राम परिवर्तन के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

     बैठक में डीएफओ श्री अशोक सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेन्द्र कुमार जाटव, एसडीओ फॉरेस्ट श्री सुरेन्द्र जाटव, खनिज अधिकारी श्री अशोक नागले सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि नर्मदा नदी एवं वन क्षेत्र संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इस दिशा में समन्वित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment